Showing posts with label संघमित्रा गाडेकर. Show all posts
Showing posts with label संघमित्रा गाडेकर. Show all posts

अणुमुक्ति के बारे में..


अणुमुक्ति भारत में परमाणु-ऊर्जा के खतरों पर काम करने वाले शुरुआती समूहों में से एक है. पेशे से डॉक्टर और विज्ञानिक रहें संघमित्रा गाडेकर और सुरेन्द्र गाडेकर ने 1980 के दशक से ही 'अणुमुक्ति' आन्दोलन और इसी नाम की पत्रिका शुरू की | युरेनियम  की खदानों और परमाणु-बिजलीघरों  के आस-पास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य का शुरुआती सर्वेक्षण करने के अलावा अणुमुक्ति समूह ने परमाणु से बिजली-उत्पादन की अतार्किकता तथा परमाणु बमों की भयावहता और निरर्थकता जैसे मसलों पर हस्तक्षेप करता रहा है | प्रसिद्ध और आन्दोलनधर्मी  गांधीवादी श्री नारायण देसाई के 'सम्पूर्ण क्रान्ति विद्यालय' से संचालित अणुमुक्ति समूह परमाणु के मुद्दे को ऊर्जा, विकास, जीवन और स्वराज के बड़े सवालों से जोड़ कर देखता है | हमारे देश का शासकवर्ग समूची विकास और ऊर्जा नीति को ऐसा मोड़ दे रहा है जहाँ सिर्फ थोड़े से धनी वर्ग और कार्पोरेट को अधिकाधिक मुनाफ़ा और बाकी करोड़ों आम लोगों को विस्थापन, बिजली-आपूर्ति और विकास के झूठे वायदे, तथा पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं जीविका का विनाश झेलना पड़ रहा हो, तो इन आवाजों को सुनना और ज़रूरी हो गया है |


परमाणु मुद्दे में रूचि रखने वाले और देश के विभिन्न हिस्सों में निर्माणाधीन परमाणु बिजली-घरों के खिलाफ आन्दोलन-रत साथी विस्तृत चर्चा, जानकारी और मार्गदर्शन के लिए श्री सुरेन्द्र गाडेकर और श्रीमती संघमित्रा गाडेकर से नीचे दिए गए पते पर संपर्क कर सकते हैं : 

अणुमुक्ति, संपूर्ण क्रान्ति विद्यालय, वेडछी (जिला सूरत), गुजरात. फोन - 02625-220074 इमेल - anumukti@gmx.net