Showing posts with label अणुमुक्ति. Show all posts
Showing posts with label अणुमुक्ति. Show all posts

रावतभाटा में परमाणु बिजलीघरों के खिलाफ 10,000 लोगों ने कूच किया

कोटा के पास रावतभाटा में 15 जून 2012 को 10,000 लोगो ने परमाणु बिजलीघरों के खिलाफ एवं स्थानीय विकास की मांग को लेकर कूच किया. चार किलोमीटर के बाद उनको रोक दिया गया. वहां पर सभा हुई. इसका आयोजन 'जन संघर्ष समिति' ने किया था जिसमे 'परमाणु प्रदुषण संघर्ष समिति' एवं अन्य लोग शामिल थे. सभी दलों का समर्थन था. कोटा के दो भाजपा विधायक भी शामिल थे.
परमाणु प्रदूषण संघर्ष समिति पिछले काफी समय से आवाज उठा रही है. कुछ महीने पहले एक काफी लम्बी मानव श्रंखला बनाई गई थी, जिसमे करीब दो हजार लोग शरीक हुए थे.
प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं---
---- इकाई 7-- 8 का निर्माण बंद किया जाए.
---- प्रस्तावित परमाणु इंधन कोम्प्लेक्स को न बनाया जाये.
--- क्षेत्र में 2 लेन पक्की सडको का जाल बिछाया जाये ताकि दुर्घटना के समय तेजी से लोगों को हटाया जाये.
--- स्थानीय लोगो के नियमित स्वास्थ्य परिक्षण और इलाज की समुचित व्यवस्था की जाय.
--- किसानो के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जाए.
--- स्थानीय युवकों को प्राथमिकता से रोजगार प्रदान किया जाए.
--- राणाप्रताप सागर अभयारण्य में शामिल किया जा रहे 35 गाँव को बाहर रखा जाए.
   आदि.
    इस कार्यक्रम का परचा और विडियो सलंग्न है.


अणुमुक्ति पत्रिका का फुकुशिमा विशेषांक



अणुमुक्ति पत्रिका के नए अंक के लिए यहाँ  क्लिक करें - 

यह अंक फुकुशिमा पर केन्द्रित है. आपके विचार व सुझाव आमंत्रित हैं. 

विशेष - अणुमुक्ति पत्रिका के इस अंक  को देश के विभिन्न इलाकों में  कार्यशील समूह आवश्यकता अनुसार  खुद छपवाकर प्रयोग करेंगे, ऐसी हमारी आशा है. जिन्हें छपी हुई प्रति की ज़रुरत है, वे यदि संख्या की अग्रिम जानकारी दें तथा  छपाई और डाक खर्च की राशि हमें भेजें तो हम अवश्य अंक उन्हें भेजेंगे.   अणुमुक्ति के कुछ पुराने अंक भी उपलब्ध हैं जिन्हें ज़रुरत हो हमसे मंगवा सकते हैं.  


हमारा पता है-
अणुमुक्ति, संपूर्ण क्रान्ति विद्यालय, वेडछी (जिला सूरत), गुजरात. फोन - 02625-220074
इमेल - anumukti@gmx.net..








































....... 














अणुमुक्ति के बारे में..


अणुमुक्ति भारत में परमाणु-ऊर्जा के खतरों पर काम करने वाले शुरुआती समूहों में से एक है. पेशे से डॉक्टर और विज्ञानिक रहें संघमित्रा गाडेकर और सुरेन्द्र गाडेकर ने 1980 के दशक से ही 'अणुमुक्ति' आन्दोलन और इसी नाम की पत्रिका शुरू की | युरेनियम  की खदानों और परमाणु-बिजलीघरों  के आस-पास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य का शुरुआती सर्वेक्षण करने के अलावा अणुमुक्ति समूह ने परमाणु से बिजली-उत्पादन की अतार्किकता तथा परमाणु बमों की भयावहता और निरर्थकता जैसे मसलों पर हस्तक्षेप करता रहा है | प्रसिद्ध और आन्दोलनधर्मी  गांधीवादी श्री नारायण देसाई के 'सम्पूर्ण क्रान्ति विद्यालय' से संचालित अणुमुक्ति समूह परमाणु के मुद्दे को ऊर्जा, विकास, जीवन और स्वराज के बड़े सवालों से जोड़ कर देखता है | हमारे देश का शासकवर्ग समूची विकास और ऊर्जा नीति को ऐसा मोड़ दे रहा है जहाँ सिर्फ थोड़े से धनी वर्ग और कार्पोरेट को अधिकाधिक मुनाफ़ा और बाकी करोड़ों आम लोगों को विस्थापन, बिजली-आपूर्ति और विकास के झूठे वायदे, तथा पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं जीविका का विनाश झेलना पड़ रहा हो, तो इन आवाजों को सुनना और ज़रूरी हो गया है |


परमाणु मुद्दे में रूचि रखने वाले और देश के विभिन्न हिस्सों में निर्माणाधीन परमाणु बिजली-घरों के खिलाफ आन्दोलन-रत साथी विस्तृत चर्चा, जानकारी और मार्गदर्शन के लिए श्री सुरेन्द्र गाडेकर और श्रीमती संघमित्रा गाडेकर से नीचे दिए गए पते पर संपर्क कर सकते हैं : 

अणुमुक्ति, संपूर्ण क्रान्ति विद्यालय, वेडछी (जिला सूरत), गुजरात. फोन - 02625-220074 इमेल - anumukti@gmx.net